राज्य

कोरबा: बेटी ने की पिता की हत्या, पारिवारिक विवाद में हंसिए से किया हमला

छत्तीसगढ़ के कोरबा से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी. मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटी का नाम गीता केवट बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 25 साल है. वही मृतक पिता अशोक केवट उम्र 55 साल है. 

परिवार से अलग रहकर जीवन जी रही थी युवती

आरोपी बेटी अपने परिवार से अगल रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी, जो की उसके पिता को पसंद नहीं था. दरअसल, बेटी के जीवन यापन के तौर तरीकों को लेकर पिता उसे समझाया करता था. बताया जा रहा है की पिछले दिनों गीता अपने पिता के घर आई हुई थी. जिस दौरान, पिता ने उसे दोबारा समझाया इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. और आधी रात गीता ने हंसिया से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस 

हत्या की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी बेटी गीता केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हत्या में इस्तेमाल हंसिया को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है. 

आरोपी बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदीबाजार थाना पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के समय कोई और व्यक्ति मौके पर मौजूद था या नहीं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पहले कभी इस तरह के विवाद को लेकर कोई शिकायत दर्ज हुई थी या नहीं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!