राज्य

कानपुर लैंबोर्गिनी केस: घर की छत पर दिखा आरोपी शिवम, अगले दिन अस्पताल में भर्ती, अब तक क्यों नहीं हुआ अरेस्ट?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबॉर्गिनी कार से 6 लोगों के टक्कर मारने वाला आरोपी और तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसके बाद इस मामले में पुलिस के रवैये को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हैं. पुलिस का कहना है कि उसकी विवेचना में शिवम मिश्रा के नाम को शामिल किया है लेकिन दो दिन बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. 

ये हादसा रविवार दोपहर क़रीब 3.15 बजे हुआ जब यहां के पॉश ग्वालटोली इलाके में एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने पहले बुलेट को टक्कर मारी और फिर एक ऑटो को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई. इस टक्कर में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार शिवम मिश्रा चला रहा था जो मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है. उन्होंने उसके नशे में होने की बात भी दोहराई. 

पुलिस के रवैये पर उठे कई सवाल

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें उसके बॉडीगार्ड्स शिवम को कार से निकालकर ले जाते दिख रहे हैं. चश्मदीदों के दावों और वीडियो के बाद भी पुलिस का इस मामले को लेकर जो रवैया है उस पर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

– आखिर दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी तक क्यों नहीं पहुंची? 
– कानपुर पुलिस आखिर किसके दबाव में काम कर रही है?
– पुलिस ने पहले आरोपी का नाम क्यों छिपाया?
– अगर आरोपी आम आदमी होता तो भी पुलिस का यही रवैया होता?
– पुलिस ने पहले इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश क्यों की?

पुलिस कमिश्नर ने दी मामले पर सफाई

इस पूरे मामले पर कानपुर पुलिस के कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि ने कहा कि इसकी जांच चल रही है. पहले विवेचना में उनका नाम नहीं था. लेकिन, अब इसमें शिवम मिश्रा का नाम आ चुका है. हमारी पुलिस उनसे पूाछ करने के लिए घर भी गई है. परिवार ने बताया कि लड़का अस्पताल में भर्ती है. 

पुलिस ने कहा कि पिता ने पुलिस को जाँच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है. पिता को भी सवाल-जवाब के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद आगे जो विधिक कार्रवाई होगी उसके हिसाब से क़ानून अपना काम करेगा. कमिश्नर ने कहा कि परिवार का कहना है कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था, लेकिन हमारी विवेचना में हम संतुष्ट है कि गाड़ी शिवम ही चला रहा था. 

परिवार कुछ भी दावे करे लेकिन हमारी जांच और सीसीटीवी फुटेज के बाद ही उसका नाम एफआईआर में लिखा गया है. तो हम कोर्ट में ये बात रखेंगे और वो अपनी बात करें. 

घर की पर छत दिखा था आरोपी

इस बीच एक और चौंकाने वाली बात भी सामने आई हैं. सोमवार को जब पुलिस जांच के लिए शिवम मिश्रा के घर पहुंची थी तो घर से कोई बाहर नहीं आया. पुलिस ने घर की घंटी बजाई लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि उस समय शिवम घर की से झांकते हुए भी दिखाई दिया.  

गाजियाबाद: 3BHK का घर, 2 पत्नी और 5 बच्चों संग एक कमरे में सोता था चेतन, ट्रिपल सुसाइड केस में खुलासा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!