राज्य

महाराष्ट्र: पंचायत समिति चुनाव का सांस अटकाने वाला नतीजा, उद्धव गुट ने BJP को 1 वोट से हराया

महाराष्ट्र के धाराशिव की ढोकी पंचायत समिति चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है. इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उद्धव गुट के उम्मीदवार ने बीजेपी के प्रत्याशी को 1 वोट से मात दी है. महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के बाद वोटों की गिनती सोमवार (9 फरवरी) की सुबह 10 बजे से चल रही है. इस बीच ढोकी पंचायत में कांटे की टक्कर के बीच अमर समुद्रे की जीत हुई है. पोस्टल वैलेट की गिनती के बाद उन्हें मिले दो अतिरिक्त वोटों से मजबूती मिली. 

किसे मिले कितने वोट?

ढोकी पंचायत में अमर समुद्रे को 3187 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निहाल काजी को 3186 से वोट प्राप्त हुए. इसमें बीजेपी प्रत्याशी ने पोस्टल वैलेट में 3 वोट हासिल किए हैं. वहीं नोटा को 56 वोट मिले हैं. नोटा को मिले इतने वोटों की वजह से यह परिणाम बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर गया.

फिलहाल इन सभी सीटों पर हो रही वोटों की गिनती शाम तक पूरी हो जाएगी. 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति के चुनाव के लिए 7 फरवरी को मतदान हुआ था. इसमें 68 फीसदी लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया. सभी जिला परिषदों के लिए मतगणना जारी है.

धाराशिव जिला परिषद चुनाव 2026 के रिजल्ट

धाराशिव की 100 सीटों में 55 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. इसमें से बीजेपी 10, शिवसेना 12, शिवसेना यूबीटी 5, एनसीपी 4, कांग्रेस ​​4, समाजवादी पार्टी 1 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे हैं. वहीं एमआईएम और एनसीपी का खाता नहीं खुला है.

7 फरवरी को हुई थी वोटिंग

नगर पंचायत चुनाव मे बीजेपी आगे चल रही है तो वहीं महाविकास आघाडी के घटक दल पीछे चल रहे हैं. बीजेपी महाराष्ट्र मे नंबर वन की पार्टी बनी है. शनिवार को धराशिव और लातूर जिलों में 731 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिनमें 2,624 उम्मीदवार मैदान में थे.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!