खेल

कप्तानी या कलंक? टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई कप्तान ने बना दिया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड; जानकर आप भी पीटने लगेंगे माथा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो में है. मैच में पहले बैटिंग के उतरी श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड कायम कर दिया. उनका रिकॉर्ड आपको भी माथा पीटने पर मजबूर कर देगा. तो आइए जानते हैं कि शनाका का शर्मनाक रिकॉर्ड क्या है. 

दरअसल, मुकाबले में श्रीलंका पहले बैटिंग के लिए उतरी. टीम के लिए नंबर सात पर उतरे कप्तान दासुन शनाका गोल्डन डक पर आउट हो गए, यानी वह पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके साथ शनाका ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा ‘जीरो’ पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड कायम कर लिया. शनाका का यह 16वां डक रहा. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज 

दासुन शनाका- 16 डक (113 पारियां)
जैप्पी बिमेनिमाना- 15 डक (62 पारियां)
पॉल स्टर्लिंग-14 डक (158 पारियां)

दासुन शनाका का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें दासुन शनाका के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 6 टेस्ट, 71 वनडे और 124 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 140 रन बनाए और 13 विकेट अपने खाते में डाले. इसके अलावा वनडे में शनाका ने 1299 रन बनाए और 27 विकेट चटका लिए हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने 1747 रन स्कोर कर लिए हैं और 43 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 

पहली पारी में श्रीलंका का स्कोर 

गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ जारी टी20 विश्व कप के मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 56 रन बनाए. इसके अलावा नंबर छह पर उतरे कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. इस दौरान आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.  

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!