राज्य

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर रविवार (8 फरवरी) को एक सफेद रंग की कार में 3 शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसमें दो पुरुष और 1 महिला के शव बरामद हुए हैं. खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. मामले की जांच जारी है. 

हत्या या आत्महत्या?

कार में संदिग्ध हालत में बरामद शवों में एक महिला 40 साल और पुरुष की उम्र करीब 46 साल है, जबकि तीसरे पुरुष की उम्र 60 के करीब बताई जा रही हैँ. तीनों शव टाटा की सफेद रंग की टिगोर कार में मिले हैँ. जहर से मौत की प्रबल आशंका जताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटपाट में हत्या का मामला नहीं लग रहा है. 

कार में मिले तीनों शव की हुई पहचान

मृतकों की पहचान कर ली गई है. जिसमें रणधीर सिंह 60 वर्ष, लक्ष्मी सिंह 40 वर्ष और शिव नारायण 46 वर्ष के रूप में पहचान की गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गाड़ी रणधीर की है. ये तीनों एक दूसरे को जानते थे, हालांकि रिश्तेदार नहीं थे. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. इन तीनों के पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पीने का आशंका है. पुलिस को किसी तरह के कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. 

अभी हत्या का एंगल नहीं लग रहा- डीसीपी

आउटर नॉर्थ के डीसीपी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, ”शाम 4 बजे हमें कॉल मिली थी कि गाड़ी के अंदर तीन लोग हैं और वह जवाब नहीं दे रहे हैं. तीनों शवों की पहचान हो चुकी है. और इसमें आगे की जांच चल रही है. दो पुरुष और एक महिला के शव हैं. उनके परिवार वालों से भी जानकारी ली जा रही है. सीसीटीवी और टेक्निकल जांच भी की जा रही है, जिससे पूरे घटनाक्रम का पता चल सके. यह तीनों एक दूसरे को जानते थे. लेकिन इनके बीच कैसा रिश्ता था, यह जांच के बाद पता चलेगा. इनके पास से जो समान मिले हैं वह इंटैक्ट है. अभी हत्या का एंगल इस मामले में नहीं लग रहा है.”

दिल्ली के मयूर विहार RTO में रजिस्टर्ड है गाड़ी

जिस सफेद रंग की टिगोर गाड़ी में रविवार (8 फरवरी) शाम तीन शव बरामद हुए वो गाड़ी पश्चिम विहार पूर्व में खड़ी की गई है. गाड़ी के अंदर कई सामान हैं. एक हेलमेट, गमछा, स्वेटर, पानी की बोतल रखी हुई है. ये गाड़ी मृतक रणधीर की ही है जो कि दिल्ली के मयूर विहार RTO में रजिस्टर्ड है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!