आजमगढ़

Azamgarh news:जर्जर मार्ग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, चुनाव बाद नहीं होते जनप्रतिनिधियों के दर्शन

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज (आजमगढ़)केंद्र व प्रदेश की सरकार राष्ट्रीय व राज मार्गो के बेहतरी को लेकर जहां नित नए दावे करती है वहीं ग्रामीण संपर्क मार्गों की खस्ताहाल विकास की पोल खोलती नजर आ रही है, कुछ ऐसी ही स्थित महराजगंज विकासखंड के झोटीपुर से पासीपुर शारदा सहायक नहर के किनारे बने संपर्क मार्ग तथा नेवादा पेट्रोल पंप से बृजमनी, सोनपरा, कबेलपुर, कुम्हवट, लहरपार, यूसुफपुर, सौंसारे आदि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले दस वर्षों से इस कदर जर्जर हो चुका है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है । वर्षों से जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों का धैर्य जबाब दे गया, और सुबह लगभग दस बजे उक्त मार्ग पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया ।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए जनप्रतिनिधि घर-घर आते हैं तथा समस्याओं के निदान का वादा भी करते हैं, लेकिन चुनाव बीतने के बाद वे जनता का हाल जानने की तो बात छोड़िए गांवों में कभी दर्शन भी नहीं देते । अब हम लोग भी आने वाले चुनावों में इन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे इसी कड़ी में आज हम सभी रोड नहीं तो वोट नहीं के संकल्प के साथ प्रदर्शन कर प्रशासन तक अपनी समस्या को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया किन्तु ग्रामीण सक्षम अधिकारी के मौके पर पहुच कर ज्ञापन लेने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त करने की बात पर अड़े रहे । लगभग 11 बजे तहसीलदार संजय राय ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणो की समस्या सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर शीघ्र समाधान कराया जाएगा ।आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुनील तिवारी, रामउग्रह तिवारी, गणेश चौबे, राहुल मौर्य, अक्षय कुमार, रामअवतार दुबे, प्रमोद कुमार, राजेश तिवारी, जवाहर मौर्य, अतुल तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल रहे ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!