राज्य

सपा विधायक पूजा सरोज पर 15000 रुपये में लाइट बेचे जाने का आरोप, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा सरोज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राजेश यादव और रोमियो यादव नाम के कार्यकर्ता ने सपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में रोमियो यादव मेहनगर विधानसभा की मौलानीपुर की लाइट कट कर खेत में और पार्लर के सामने लगाए जाने की बात कह रहा है.सपा कार्यकर्ता ने 15000 रुपये में लाइट बेचे जाने का आरोप विधायक पूजा सरोज पर लगाया है.

इसके साथ ही वीडियो में यह भी कहता सुनाई पड़ रहा है कि ऐसे विधायक हम लोगों को नहीं चाहिए. इससे पहले सपा के एक और विधायक बृजलाल सोनकर थे जो 15000 लेकर मशीन बेचते थे. सपा कार्यकर्ता का कहना है कि ऐसे लोगों का टिकट काट देना चाहिए. हम जिले के बड़े नेताओं से भी इस मामले में अपील करेंगे कि वह पूजा सरोज की पैरबी ना करें. जिससे इस बार के चुनाव में उन्हें टिकट न मिले. 

सपा कार्यकर्ता के आरोप के बाद चर्चाओं का बाजार गरम

कार्यकर्ता रोमियो यादव का कहना है कि जो लाइट मेरे नाम से आई थी उसे गोलू यादव ने अपने निजी स्थान पर पैसे देकर लगवा लिया. जहां पर लाइट का कोई उपयोग नहीं है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा ही सपा विधायक पर इस तरह के आरोप लगाने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

वायरल वीडियो पर क्या बोलीं विधायक पूजा सरोज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सपा विधायक पूजा सरोज का कहना है कि, यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, आप लोग पब्लिक से पूछे तो बेहतर होगा. सपा विधायक का कहना है, “जो पैसा दिया है, उसको सामने बुलाया जाए जिसने लिया है. मैं जानना चाहती हूं को किसने दिया है और किसने लिया है.” फिलहाल जिस तरह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उससे तरह-तरह की चर्चाएं चारों तरफ होने लगी हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!