देश

मलेशिया में संबोधन के दौरान PM मोदी ने कहा कुछ ऐसा, प्रधानमंत्री इब्राहिम से जयशंकर तक नहीं रोक पाए अपनी हंसी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार (7 फरवरी, 2026) को मलेशिया पहुंचे. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता एक साथ एक ही कार में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए. यह पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी का हिस्सा है. वहीं, पीएम मोदी ने अपने दौरे के दौरान क्वालालंपुर में संबोधन देते हुए कुछ ऐसी बात कही, जिससे मौके पर मौजूद मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सभी हंसने लगे.

पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में जुटे भारतीय

क्वालालंपुर में पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे. इस दौरान लगभग 800 लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में क्लासिकल और लोक नृत्य किया. इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया. प्रधानमंत्री जैसे ही अपना संबोधन शुरू करने के लिए मंच पर पहुंचे, ‘मोदी-मोदी’ की गूंज शुरू हो गई. लोगों ने तालियां बजाकर पूरे उत्साह से पीएम का स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

पीएम मोदी ने की तमिल भाषा और संस्कृति की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल भाषा और संस्कृति की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, ‘तमिल के लोगों ने अपने टैलेंट से मानवता की सेवा की है. मैं गर्व के साथ कहता हूं कि भारत के उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जिन्होंने हमारे देश का बजट 9 बार प्रस्तुत किया है और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री मुर्गन लोगनाथन मुरुगन ये सभी तमिलनाडु से आते हैं.’

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा, ‘आपको पता है कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाना गाते हैं, लेकिन कई भारतीयों को यह नहीं पता. मलेशियाई पीएम के भारत दौरे के दौरान भारतीय काफी हैरान थे. उनके गाने का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह पुराना बॉलीवुड गाना गा रहे थे. वह MGR के तमिल गाने भी बहुत पसंद करते हैं.’ उनके ऐसा कहते ही पीएम अनवर भी हंस पड़े.

मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं PM मोदी का अच्छा दोस्त हूं- अनवर

वहीं, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा, ‘हम आज न सिर्फ नर्तकों, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों के उत्साह और प्यार को महसूस कर सकते हैं. कैसे हमारे दो दोस्त, दो महान देश और मैं और आप, प्रधानमंत्री मोदी. यह सच में सम्मान की बात है. जैसा कि मैंने आपको कार में बताया था कि मैं व्यक्तिगत तौर पर बहुत उत्साहित हूं, बहुत शुक्रगुजार हूं, बहुत आभारी हूं कि मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त, भारत से एक बहुत अच्छा दोस्त मलेशिया में हमारे साथ जुड़ रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी, मैंने आपके संघर्ष, आपकी राजनीतिक मुश्किलों को देखा है और मुझे यह कहना होगा, मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं भारत के मोदी जी का एक बहुत अच्छा पर्सनल दोस्त हूं.’

यह भी पढ़ेंः India-US Trade Deal: क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा? केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिया ये जवाब

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!