देश

‘हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं…’, तेलंगाना चुनाव को लेकर बोले बंडी संजय, MIM को लेकर क्या कहा?

11 फरवरी को होने वाले तेलंगाना नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले करीमनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने शुक्रवार शाम को एक चौंकाने वाले बयान में मुस्लिम समुदाय से हमदर्दी जताई. आमतौर पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने, जाने वाले बंडी ने अपना लहजा नरम करते हुए कहा कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मुकाबला सिर्फ MIM पार्टी की ‘बांटने वाली राजनीति’ और ओवैसी परिवार के विकास विरोधी रवैये से है. उन्होंने कांग्रेस पर आरक्षण को लेकर MIM से ‘गुप्त सौदा’ करने का आरोप लगाया.

‘दलितों के अधिकारों पर कुठाराघात’
अपने भाषण में बंडी संजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का जिक्र करते हुए एक अहम सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि मोदी जी जो राशन का चावल दे रहे हैं, क्या वह सिर्फ हिंदुओं के लिए है? उन्होंने कहा कि चावल, शौचालय और सड़कें सभी के लिए हैं, कोई भेदभाव नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि करीमनगर मेयर का पद MIM को देना दलितों के अधिकारों पर कुठाराघात है. यह बयान उस समय सामने आया है जब ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स और सोशल मीडिया पर कांग्रेस की इस ‘डील’ की आलोचना हो रही है.

तेलंगाना की राजनीति में यह एक अहम मोड़ है. हैदराबाद के ओल्ड सिटी में MIM के किले को भेदने की कोशिश में बंडी ने कहा कि वहां की गलियां आज भी गंदगी से बदहाल हैं. उन्होंने दावा किया कि ओवैसी परिवार ने विकास के नाम पर सिर्फ अपना भला किया है और अब मुस्लिम समुदाय इस धोखे को समझ चुका है. यह स्थिति पहले जैसी नहीं रही जब लोग डर या लालच में वोट देते थे.

बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील
संजय कुमार ने अपने भाषण की शुरुआत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से की और अंत में जनता से 11 फरवरी को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ पार्षद चुनने का नहीं, बल्कि विकास और सम्मान का मुद्दा है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार ‘कमल’ खिलेगा और लोगों का विश्वास जीता जाएगा. 

ये भी पढ़ें

India-US Trade Deal: ‘दोस्त-दोस्त ना रहा…’, भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा – भारी पड़े नमस्ते ट्रंप

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!