आजमगढ़

Azamgarh news:भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी की सराहनीय पहल, बना चर्चा का विषय

ठेकमा/आजमगढ़:आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक में भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी रवि सरोज के द्वारा अपने ग्राम पंचायत सरायमोहन में विकास के कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में 30 बेड और गांव में बच्चों के भविष्य के लिए खेल ग्राउंड की भी मांग की है और गांव में बरबसपुर में काली माता मंदिर पर लाइट लगवाया गया और कई अन्य जगह वही हर सार्वजनिक स्थानों पर लाइट लगवा रहे हैं।रवि सरोज ने कहा, ‘पहले अपने गांव में उजाला करिए फिर अपनी जिंदगी में अपने आप उजाला बनजाएगा। उनका कहना है कि वे गांव में विकास के लिए लगातार कार्य करेंगे और अगर जनता मौका देगी तो वे दुगनी रफ़्तार से यह कार्य जारी रखेंगे। रवि सरोज की इस पहल की सराहना की जा रही है और लोग उनके प्रयासों को समर्थन दे रहे हैं। उनकी इस पहल से गांव में विकास की नई उम्मीद जगी है और लोग उनके साथ जुड़कर गांव के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।सबका साथ सबका विकास हो सके।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!