आजमगढ़

Azamgarh news:एक्सप्रेसवे से लेकर लालगंज तक गूंजे नारों के बीच अमित चौरसिया का भव्य स्वागत

संगठन शक्ति का प्रदर्शन, अमित चौरसिया बने कार्यकर्ताओं की उम्मीद, स्वागत सम्मान सभा को संबोधित करते नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया: फोटो

आजमगढ़ जनपद के लालगंज जिला क्षेत्र से अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ से कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत एक्सप्रेसवे मार्ग से होते हुए जैसे ही चौरसिया अतरौलिया पहुंचे, वहीं से स्वागत-सम्मान का सिलसिला प्रारंभ हो गया।अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने अतरौलिया, बुधनपुर, आजमगढ़, फरिहा, लालगंज, बिंद्रा बाजार, मेंहनगर, चोटिला, कोटीला, अमौड़ा टोल प्लाजा, मोहम्मदपुर सहित विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं, नारों और गर्मजोशी के साथ काफिले का स्वागत किया। रानी की सराय पटेल तिराहा पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पहलवान तिराहा, चंद पट्टी एवं अन्य स्थानों पर भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। भंवरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इसके पश्चात छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, बनहरा चांदपट्टी में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अपना दल (एस) के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल द्वारा अमित चौरसिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्ग में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई।इस पूरे स्वागत समारोह में जनपद भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया ने सभी साथियों, कार्यकर्ताओं एवं जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!