देश

Bengaluru: बॉयफ्रेंड के साथ मिल पति को मरवाया, फिर किया हिंट एंड रन का नाटक, पोस्टमार्टम ने खोला राज

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक महिला और उसके बॉयफ्रेंड को पति की हत्या करने और इसे दुर्घटना के रूप में दिखाने का नाटक करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब इस हत्या के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.

24 जनवरी को 40 साल के अशोक का शव बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक के चित्तेनहल्ली गांव की सड़क पर मिला था. शुरुआत में इसे ‘हिट एंड रन’ दुर्घटना माना गया था. हालांकि घटनास्थल पर विसंगतियों और स्थानीय लोगों के संदेह के कारण पुलिस ने गहन जांच की.

जांच में सामने आई सच्चाई

पुलिस जांच में पता चला कि अशोक की हत्या की योजना बनाई गई थी. इस संबंध में उनकी 33 साल की पत्नी पुष्पा उनके 33 साल के बॉयफ्रेंड देवराज और सहयोगियों मुनिंद्रा चाचा को गिरफ्तार किया गया है.

अशोक और पुष्पा की शादी को 17 साल हो चुके हैं. उनके तीन बच्चे हैं. ऐसा कहा जाता है कि हाल ही में अशोक को शराब की लत लग गई थी, जिसके कारण वह पुष्पा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. देवराज, जो नंदिनी मिल्क टैंकर का ड्राइवर था. अक्सर पुष्पा की दुकान पर आता-जाता था. इससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे पिछले दो साल से प्यार में थे.

दोनों ने मिलकर बनाई हत्या की योजना

अशोक को उनके रिश्ते पर शक होने लगा, जिसके कारण परिवार में अक्सर झगड़े होते थे. अशोक के पुष्पा को प्रताड़ित किए जाने के कारण पुष्पा और देवराज ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई. देवराज ने पुष्पा और उसके बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी लेने का वादा किया है.

हत्या कैसे की गई?

24 जनवरी को, देवराज और उसके दोस्तों ने अशोक को शराब पीने के लिए फुसलाया और उसे ले गए. एक झील के किनारे उन्होंने अशोक पर लोहे की छड़ से हमला किया और उसकी हत्या कर दी. बाद में इसे दुर्घटना जैसा दिखाने के लिए उन्होंने शव को सड़क के एक मोड़ पर फेंक दिया.

चार लोगों को गिरफ्तार किया

पुष्पा ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गई. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अशोक के शरीर पर लगी चोटें दुर्घटना के कारण नहीं थीं. इसके अलावा, इस जांच के आधार पर कि अशोक ने आखिरी बार किससे बात की और किसके साथ गया. देवराज सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!