खेल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी हुए बीमार, मिस कर सकते हैं ये मैच; जानिए डिटेल

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के खेमे से बुरी खबर सामने आई. टीम के 2 खिलाड़ी रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे बीमार पड़ गए. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले मुख्य खिलाड़ियों का बीमार पड़ जाना न्यूजीलैंड के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है. दोनों ही खिलाड़ी यूएसए के खिलाफ होने वाले वॉर्म-अप मैच से बाहर हो सकते हैं. 

बता दें कि न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप से पहले अपना इकलौता वॉर्म-अप मैच यूएसए के खिलाफ 05 फरवरी को शाम 7 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेलना है. 

क्या बोले कोच?

हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कोच रोब वाल्टर को लगता है कि दोनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट में पहले मैच तक फिट हो जाएंगे. न्यूजीलैंड को पहला मैच 08 फरवरी, रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेलना है. 

रोब वाल्टर ने अपडेट देते हुए कहा, “कैंप में थोड़ी बीमारी है. दुर्भाग्य से फिलहाल डेवोन और रचिन वायरल इंफेक्श का शिकार हैं, जो मुझे लगता है कि यह दौरे का हिस्सा है. रचिन मेरे बगल वाले कमरे में है और पूरी रात से उसकी आवाज अच्छी नहीं आ रही थी इसलिए मुझे लगता है कि वह शायद किसी परेशानी से जूझ रहा है.”

तीसरा खिलाड़ी इंजरी का शिकार 

दो बीमार खिलाड़ियों के अलावा टीम के स्टार बल्लेबाज फिन एलन कंधे की इंजरी से जूझ रहे हैं. इस तरह टीम के तीनों ही खिलाड़ी यूएसए के खिलाफ अभ्यास मैच मिस कर सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट की शुरुआत तक कीवी टीम के सभी खिलाड़ी फिट रह पाते हैं या नहीं. किसी भी टीम के लिए बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों का चोटिल या बीमार हो जाना अच्छे संकेत नहीं होते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सइफर्ट, ईश सोढ़ी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!