देश

कोयला खदान में बड़ा धमाका, कम से कम 10 मजदूरों की हुई मौत 

मेघालय की एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके से कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुई हैं. मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है.

जानकारी के मुताबिक, कोयला खदान हादसे में जिन 10 मजदूरों की मौत हुई है, उस में 3 मृतकों की पहचान हो गई है. यहां बिहारा गांव में रहने वाला फारुक अहमद, शरीशा कुरी गांव में रहने वाले दिलदार हुसैन और अनवरा हुसैन हैं. 

इस घटना की पुष्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट विकास कुमार ने की है. उन्होंने कहा कि एक दूर की खुदाई वाली जगह में चार लाशें मिली हैं. एक बुरी तरह जले हुए व्यकति को इलाज के लिए सिलचर भेजा गया है. बचाव और राहत का काम जारी है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!