रोहित-विराट पर एमएस धोनी ने दिया बड़ा बयान, फैंस हो गए ‘नाराज’, जानिए क्या कह दिया

MS Dhoni Gave Statement On Rohit-Virat Playing In The 2027 ODI World Cup: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. इसको लेकर फैंस के बीच एक बड़ा सवाल है और इस सवाल पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. धोनी ने कहा कि रोहित और विराट को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए, उनके लिए उम्र कोई कारण नहीं है. परफॉर्मेंस और फिटनेस मायने रखती है जो कि दोनों के पास है. हालांकि, धोनी का ये बयान कुछ फैंस को नाराज कर गया है और लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.आइए यहां हम आपको बताते हैं ऐसा क्यों हो रहा है?
धोनी ने रोहित-विराट पर क्या दिया बयान?
एमएस धोनी को फैंस क्यों भला-बुरा बोल रहे हैं ये आपको आगे बताएंगे, लेकिन पहले जान लीजिए कि आखिर पूर्व भारतीय कप्तान ने क्या कहा है?
धोनी ने एक इवेंट में कहा, ‘रोहित-विराट को क्यों 2027 का वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहिए. मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती, सिर्फ प्रदर्शन और फिटनेस जरूरी है, क्योंकि उनकी उम्र 30 से ज्यादा है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो नहीं खेल सकते. बड़े मैचों में हमेशा अनुभव की जरूरत होती है.’
🚨 MS Dhoni wants Rohit Sharma & Virat Kohli for the 2027 World Cup
MS Dhoni: Why should they not play? For me age is not the criteria, performance and fitness are. Just because someone is in their 30s, deciding whether they can play or not isn’t for us. There is always a need… pic.twitter.com/Z8QDRNzGMo
— Rohan💫 (@rohann__45) February 4, 2026
🚨 MS Dhoni wants Rohit Sharma & Virat Kohli for the 2027 World Cup
MS Dhoni: Why should they not play? For me age is not the criteria, performance and fitness are. Just because someone is in their 30s, deciding whether they can play or not isn’t for us. There is always a need… pic.twitter.com/Z8QDRNzGMo
— Rohan💫 (@rohann__45) February 4, 2026
धोनी को फैंस क्यों बोल रहे हैं भला-बुरा?
एमएस धोनी की रोहित-विराट के 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बयान कुछ फैंस को पसंद आई है, लेकिन कुछ लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं. एक फैन ने कहा कि धोनी आज ऐसी बात कर रहे हैं लेकिन अपनी कप्तानी में उन्होंने कई दिग्गजों की चिंता नहीं की. एक फैन ने कहा कि धोनी ने सिर्फ सचिन को बैक किया और उन्होंने सहवाग, युवराज, हरभजन जैसे खिलाड़ियों के साथ क्या किया ये हम सभी को याद है.



