खेल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच संभव… पर्दे के पीछे बातचीत जारी; दावें से दुनिया हैरान 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से करीब 6 दिन पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से एलान किया जाता है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन श्रीलंका में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी. अब विश्व कप की शुरुआते से करीब 3 दिन पहले सामने आए नए दावे में कहा गया कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अब भी पूरी तरह से संभव है. मुकाबले को लेकर पर्दे के पीछे बातचीत जारी है. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB के पूर्व चीफ नजम सेठी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब भी आगामी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना पूरी तरह से संभव है. उनके इस दावे ने जाहिर तौर पर फैंस को हैरानी में डाल दिया है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान यू-टर्न मारेगा? इसके अलावा सेठी ने बांग्लादेश को लेकर भी बात की. 

पाकिस्तान ने जानबूझकर किया एलान 

नजम सेठी ने बताया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर पहले ही अपने फैसले का एलान किया, जिससे बातचीत का रास्ता खुल सके. सेठी का मानना है कि अब भी समाधान निकल सकता है. इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश को लेकर कहा कि बांग्लादेश को भी श्रीलंका में खेलने की इजाजत मिल सकती है. 

पाकिस्तान किसी भी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार 

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई लगातार दवाब में रख रहा है. अब इस दवाब को रोकने की जरूरत है. पर्दे के पीछे बातचीत जारी है. नजम सेठी ने आगे कहा कि अगर आईसीसी अपने रुख में मुलायमियत नहीं दिखाता है, तो फिर पाकिस्तान किसी भी तरह की कानूनी लड़ाई के लिए तैयार है. 

सरकार के फैसले पर जताई सहमित

गौर करने वाली बात यह है कि सेठी ने अपनी सरकार के फैसले पर पूरी तरह से सहमति जताई. उन्होंने कहा कि क्रिकेट बोर्ड अपनी सरकार के निर्देशों से बंधे होते हैं. इसके अलावा उन्होंने पुराना मामला याद दिलाते हुए कहा कि जब भारत सरकार की तरफ से BCCI को खेलने से रोका गया था, तो फिर अब पाकिस्तान पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?

BCCI के लिए ICC के फैसले एकतरफा

सेठी ने इस बात का भी आरोप लगाया कि भारत की आर्थिक ताकत के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC के फैसले BCCI के लिए एकतरफा हो जाते हैं. बाकी उन्होंने मौजूदा विवाद की असली वजह बांग्लादेश को बताया. उन्होंने कहा इस मुद्दे पर पाकिस्तान और बांग्लादेश एक साथ खड़े हुए हैं. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!