देश

राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा- धोखेबाज दोस्त, रिप्लाई में जवाब मिला- देश का दुश्मन, संसद भवन में हुई तकरार

संसद भवन में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया, जब मकर द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए. दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

मकर द्वार पर राहुल गांधी और बिट्टू की बहस
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच कहासुनी देखने को मिली. इस दौरान राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा, ‘एक दिन तुम लौट कर आओगे,’ जिस पर माहौल और गरमा गया. तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया.

राहुल गांधी ने कहा- ‘ट्रेटर फ्रेंड’ 
विवाद तब और गहरा गया जब राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को ‘माय ट्रेटर फ्रेंड’ कहा. इसके जवाब में बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को ‘देश के दुश्मनों’ के साथ खड़ा बताया. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि वह देश के दुश्मनों के साथ नहीं बैठते. इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल निलंबित सांसदों की तारीफ करते हुए कहा, ‘वेल डन बॉयज,’ और उनके रुख की सराहना की.

 

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!