राज्य

मौत से पहले अजित पवार का वह आखिरी फोन कॉल, प्लेन में बैठकर की थी यह जरूरी बात, सामने आया ऑडियो

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार, 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश ने अजित पवार की जान ले ली. उस समय वे राज्य के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख थे. अजित पवार पर कई जिम्मेदारियां थीं, जिनमें से एक आगामी महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करना भी था. वे यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे थे. यह बात साबित होती है एक वायरल ऑडियो से जो कथित तौर पर अजित पवार की आखिरी फोन कॉल का ऑडियो है. 

दरअसल, एक वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बारामती प्लेन क्रैश से पहले विमान में ही बैठकर अजित पवार ने अपने भतीजे श्रीजीत पवार से बात की थी. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए यह कहा था कि वह हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलने वाले हैं और उनकी पार्टी में ऐसा ही होना चाहिए.

अंतिम समय तक दृढ़ संकल्प वाले नेता रहे अजित पवार

महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार ने अपने अंतिम पलों में अपने भतीजे से आखिरी बार बात की थी. काटेवाड़ी निवासी अजित पवार के इस संवाद से स्पष्ट होता है कि अंतिम क्षण तक वह सभी जाति-समुदायों को साथ लेकर चलने की अपनी भूमिका पर दृढ़ रहे. समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ने की उनकी सोच और प्रतिबद्धता आखिरी समय तक बनी रही. यह इस बातचीत में साफ झलकता है.

अजित पवार की आखिरी कॉल में क्या थी जरूरी बात 

हम यहां उनका ऑडियो तो शेयर नहीं कर सकते, लेकिन आपको बताते हैं कि उस ऑडियो में क्या था. अजित पवार अपने भतीजे से कहते हैं, “हेलो! अरे बाबा दिगंबर दुर्गाडे अनेक वर्षों से माली समाज के व्यक्ति है, जिन्हें जिला बैंक का चेयरमैन मैंने बनाया है. पूरे जिले बैंक का. ये बैंक तो छोटी सी है आपको कोई जानकारी नहीं होती कुछ नहीं होता.”

इसपर श्रीजीत पवार कहते हैं, “नहीं, मुझे जो जानकारी थी वो मैंने कहा दादा.” जवाब में अजित पवार कहते हैं, “हम भी सभी जाति धर्म को साथ लेकर जाते हैं बेटा.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!