Azamgarh News: कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक होंगे आवेदन


आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ 03 फरवरी– सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 व कक्षा 9 में बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने की अन्तिम तिथि एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि में विस्तारित किया गया है, जिसमें कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2026 तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 मार्च 2026 को प्रस्तावित है।उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों केे पुत्र/पुत्रियॉ आवेदन कर सकते है। या कोविड 19 से अनाथ हुए बच्चे एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु ऐसे पात्र बच्चों का कक्षा 06 के लिए जिनकी जन्म तिथि 01.05.2014 से पहले और 31.07.2016 के बाद नही होना चाहिए एवं कक्षा 09 के लिए जिनकी जन्म तिथि 01.05.2011 से पहले और 31.07.2013 के बाद नही होना चाहिए। जिसका आवेदन 15 फरवरी 2026 तक कर सकते है। समस्त प्रवेष आवेदन केवल ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेगें। उम्मीदवार आवेदन बोर्ड की वेबसाइड/अटल आवासीय विद्यालय की वेबसाइड के माध्यम से कर सकेगें। विद्यालय में प्रवेश के लिए 8 मार्च 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ में बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा आवासीय सुविधा इत्यादि निःशुल्क प्रदान की जायेगी। अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ कक्षा 06 से कक्षा 12 तक सी0बी0एस0सी0 पैर्टन पर संचालित है। अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ से सम्बधितं अधिक जानकारी के लिए एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए स्थानीय श्रम कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते है। करने के लिए श्रम विभाग कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है।



