राज्य

सुनेत्रा पवार या प्रफुल्ल पटेल, अजित पवार की जगह कौन होगा NCP अध्यक्ष? तस्वीर साफ, ऐलान बाकी

दिवंगत अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ही एनसीपी की अध्यक्ष होंगी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. वहीं प्रफुल्ल पटेल कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे. अजित पवार के निधन के बाद से ही एनसीपी में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं जारी है. कयासों में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद सौंपे जाने और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी की कमान दिए जाने की बातें भी चल रही थीं.

एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार (03 फरवरी) को साफ तौर से कहा कि वह दिवंगत नेता अजित पवार के स्थान पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल नहीं हैं. प्रफुल्ल पटेल ने अफसोस जताते हुए कहा कि पिछले हफ्ते विमान हादसे में अजित पवार की मौत के बाद पार्टी की ओर से लिए गए निर्णय के बारे में कुछ लोग बातें कर रहे हैं. इनलोगों का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है फिर वो टिप्पणी कर रहे हैं. दूसरी पार्टी के लोग हैं, वो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने बन रहे हैं.”

मैं अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हूं- प्रफुल्ल पटेल

पटेल ने कहा, ”मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं. इस समय किसी अन्य मुद्दे पर बोलना उचित नहीं है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई लोग इस मुद्दे बिना इसे ठीक से समझे टिप्पणी कर रहे हैं. क्या उन्हें सुनेत्रा पवार जी की नियुक्ति का निर्णय पसंद नहीं है, या वे सिर्फ समय की बात कर रहे हैं? हर कोई अपने तरीके से शोक मनाता है, कुछ एक दिन शोक मनाते हैं, कुछ लोग नहीं मनाते हैं. ये सभी व्यक्तिगत बातें हैं. ये चर्चा का विषय नहीं हो सकता है. अब हमें पार्टी का भी निर्णय लेना है और हम योग्य फैसला लेंगे.”

सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

दिवंगत एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार (31 जनवरी) को मुंबई में उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. हादसे की तीन दिन बाद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता भी चुना गया था. अब उन्हें पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दिए जाने की बात हो रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!