T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को किया बाहर; देखें किन 15 को मिली जगह

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. ऑलराउंडर दासुन शनाका की कप्तानी वाली इस टीम में कामिंदु मेंडिस को शामिल किया गया है. पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे स्टार खिलाड़ी धनंज्य डी सिल्वा को बाहर कर दिया गया है. टीम का पहला मैच 8 फरवरी को आयरलैंड के साथ है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका भारत के साथ सह-मेजबान है. टीम का पहला मैच आयरलैंड के साथ कोलंबो में है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है, श्रीलंका का पहला मैच 8 फरवरी को है. श्रीलंका ने अपना एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप खिताब 2014 में जीता था. तब टीम फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बनी थी.
कामिंदु मेंडिस की वापसी
सबसे ज्यादा चर्चा धनंज्य डी सिल्वा की जगह कामिंदु मेंडिस को शामिल किए जाने पर हो रही है. कामिंदु पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शुरूआती एकादश का हिस्सा नहीं थे, इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
स्टार खिलाड़ी धनंज्य डी सिल्वा को बाहर कर दिया गया है, जिनका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं था. इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में खेले 3 वनडे में उन्होंने कुल 59 ही रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे टी20 में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था, जिन्हे अब टी20 वर्ल्ड कप से भी ड्राप कर दिया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.
श्रीलंका टीम का शेड्यूल
- 8 फरवरी, बनाम आयरलैंड- कोलंबो
- 12 फरवरी, बनाम ओमान- पल्लेकेले
- 16 फरवरी, बनाम ऑस्ट्रेलिया- पल्लेकेले
- 19 फरवरी, बनाम जिम्बाब्वे- कोलंबो.



