खेल

पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने PCB को घेरा, भारत से नहीं खेलने पर पूछा ये सवाल

पाकिस्तान सरकार ने रविवार को एलान किया कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. शहबाज सरकार ने कहा कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी. हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने इस फैसले पर सवाल उठाया है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने पीसीबी को घेरा है. उन्होंने कहा कि जब 15 फरवरी का मैच नहीं खेलना था और दो पॉइंट देने थे तो फिर आज क्यों भारत के साथ अंडर-19 विश्व कप में खेल ये भी आईसीसी का इवेंट है और वो भी.

बता दें कि आज यानी रविवार को 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. वहीं आज ही शाहबाज सरकार ने यह एलान किया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, जो 15 फरवरी को मैच खेला जाना है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर का सवाल जायज है. अंडर-19 भी तो आईसीसी का टूर्नामेंट है, लेकिन यहां आप खेल रहे हैं और वहां खेलने से मना कर रहे हैं.

शहबाज सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि अगर पाकिस्तान का मुकाबला सेमीफाइनल में भारत से होगा तब उनकी टीम खेलेगी या नहीं. अभी पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है. यह लीग स्टेज का मैच था, जो श्रीलंका में खेला जाना था.

भारत के साथ ग्रुप ए में है पाकिस्तान 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए में है. इन दोनों के अलावा यूएसए और नीदरलैंड्स भी ग्रुप ए का हिस्सा हैं. सुपर 8 में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान को यूएसए और नीदरलैंड्स से जीतना होगा. अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो फिर भारत से खेले बिना भी टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच सकते हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!