खेल

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, PAK सरकार ने किया एलान; 15 फरवरी को होना था मैच

2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अजीब फैसला लिया है. इस वैश्विक टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भारत से मैच नहीं खेलेगी. यह महामुकाबला 15 फरवरी को होना था. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.

रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. पाकिस्तान ने यह फैसला बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लिया है.

शहबाज सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि अगर पाकिस्तान का मुकाबला सेमीफाइनल में भारत से होगा तब उनकी टीम खेलेगी या नहीं. अभी पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है. यह लीग स्टेज का मैच था, जो श्रीलंका में खेला जाना था.

7 फरवरी को पाकिस्तान का है पहला मैच

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैच के साथ होगा. हालांकि, टूर्नामेंट के पहले दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे. कोलंबो में पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा. इसके अलावा मुंबई में भारत अपना पहला मैच यूएसए से खेलेगा. पाकिस्तान का मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा. वेस्टइंडीज का मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. वहीं भारत का मैच शाम सात बजे से शुरू होगा.

भारत के साथ ग्रुप ए में है पाकिस्तान 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए में है. इन दोनों के अलावा यूएसए और नीदरलैंड्स भी ग्रुप ए का हिस्सा हैं. सुपर 8 में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान को यूएसए और नीदरलैंड्स से जीतना होगा. अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो फिर भारत से खेले बिना भी टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच सकते हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!