गोंडा: गणतंत्र दिवस पर छात्राओं ने बुर्का पहनकर किया डांस तो मचा बवाल प्रिंसिपल-मैनेजर तलब

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से गणतंत्र दिवस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अब इस वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि कुछ छात्राएं बुर्का पहन कर स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. अब इस मामले में विभागीय एक्शन भी हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला स्कूल इंस्पेक्ट (DIOS) ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया. साथ ही प्रिंसिपल और प्रबंधक को तलब किया है.
दरअसल, गोंडा के एक निजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया. कॉलेज प्रबंधन ने इसे ‘भूतों की टोली’ नामक हॉरर प्ले बताकर माफी मांगी है. DIOS ने मामले की जांच के आदेश देते हुए प्रिंसिपल और प्रबंधक को तलब किया है.
एआर इंटर कॉलेज का है मामला
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिंदू छात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
बुर्के में दिखने वाली सभी छात्राएं थी हिंदू
यूपी के गोंडा जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक निजी इंटर कॉलेज की कुछ छात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर स्टेज पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि ये छात्राएं सभी हिंदू हैं. वीडियो के वायरल होते ही इस पर चर्चा शुरू हो गई और लोग इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रिया देने लगे. यह घटना गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर होने के कारण और भी ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही है.
वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं
गोंडा के मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर अब यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.



