राज्य

सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने पर उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘अजित पवार की तरह ही…’

एनसीपी के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार (31 जनवरी) को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लीं. इस फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने डिप्टी सीएम बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि उम्मीद है कि सुनेत्रा पवार भी अजित पवार जी की तरह ही समर्पण की भावना के साथ काम करेंगी ताकि प्रदेश की प्रगति में किसी भी तरह की रुकावट न आए.

‘अजित पवार की तरह सुनेत्रा भी करेंगी राज्य के लिए काम’

उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह निर्णय उनके पति अजित पवार के निधन जैसी बेहद दुखद घटना के बाद लिया गया है. मैंने सुनेत्रा पवार जी को राज्यसभा सहयोगी के रूप में देखा है. महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में मैं उनका स्वागत करती हूं. मैं आशा करती हूं कि सुनेत्रा पवार ठीक उसी तरह से काम करेंगी जिस तरह से अजित पवार जी ने महाराष्ट्र के लिए अपने कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई थी.

‘अजित पवार का जो विजन था, वह कभी कम नहीं होगा’

उन्होंने उम्मीद जताते हुए आगे कहा, ”महाराष्ट्र के लिए अजित पवार का जो विजन था, वह कभी कम नहीं होगा. सुनेत्रा पवार जी भी अजित पवार की तरह ही समर्पण भाव से काम करेंगी ताकि महाराष्ट्र की प्रगति में किसी भी तरह की रुकावट न आए और महाराष्ट्र उसी तरह प्रगति करता रहे जैसा अजित पवार ने कल्पना की थी.”

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी. उनके साथ चार अन्य लोगों की भी जान गई. अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद शनिवार (31 जनवरी) को सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सरकार की प्रमुख घटक एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को अपने विधायक दल का नया नेता चुना.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!