राज्य

नीट छात्रा केस: ‘DGP साहब दबाव बना रहे थे, कह रहे…’, अब पीड़ित पक्ष के वकील का बड़ा खुलासा

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जिस नीट छात्रा की मौत हुई थी उसके पीछे अब तक की जांच में क्या कुछ आया यह पता नहीं चला है. एसआईटी की ओर से रिपोर्ट सौंपी गई लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया. इस बीच शनिवार (31 जनवरी, 2026) को पीड़ित पक्ष के वकील एसके पांडेय का बयान आया.

पीड़ित पक्ष के वकील एसके पांडेय ने कहा, “माता-पिता ने हमें बताया कि डीजीपी साहब दबाव बना रहे थे. कह रहे थे कि आप मान लीजिए कि रेप और हत्या नहीं यह महज आत्महत्या है. यह बात अपने आप में काफी दुखद है. एसआईटी और जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर काफी गंभीर सवाल खड़े करता है. इस संबंध में जो भी कानून के तहत होगा उस पर हम लोग विचार कर रहे हैं.” 

‘सबूत और साक्ष्य तो मिटा दिए गए’

एक सवाल के जवाब में एसके पांडेय ने कहा, “इंसाफ मिलने की पहली सीढ़ी जांच एजेंसियों की निष्पक्षता है. अब सीबीआई को जिस हालात में केस सौंपा जा रहा है… कई अहम सबूत और साक्ष्य या तो नष्ट कर दिए गए या मिटा दिए गए. इंसाफ की उम्मीद साक्ष्य और सबूतों के आधार पर ही की जा सकती है… तो अब सीबीआई इसमें क्या कर सकती है अभी से कयास लगाना ठीक नहीं होगा. अगर सीबीआई जांच करती है और असली गुनहगार तक पहुंचती है तो हमें खुशी होगी.” 

‘ये अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे’

उन्होंने साफ कहा कि हम लोगों की तरफ से सीबीआई जांच की मांग नहीं की गई है. सीबीआई जांच के लिए सरकार की ओर से की गई अनुशंसा पर कहा कि हमें लगता है कि ये (बिहार सरकार) अपनी जिम्मेदार से भाग रहे हैं. अभी तक की जांच में जो लोग दोषी हैं, जिन्होंने साक्ष्यों और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की, सरकार ने उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की? हम मांग करते हैं कि इस केस में साक्ष्यों और सबूतों के साथ जो छेड़छाड़ हुई है और उसके जो दोषी अधिकारी हैं उन पर तत्काल की जाए.

यह भी पढ़ें- ‘CBI जांच पर भरोसा नहीं’, नीट छात्रा की मौत मामले में क्या चाहता है परिवार? कर दी ये बड़ी मांग

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!