मुरादाबाद में लव जिहाद का आरोप, इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया

उतर प्रदेश के मुरादाबाद के कड़कड़ थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है. मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
एसपी सिटी रण विजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत देने वाली महिला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रंगगंगा बिहार की रहने वाली हैं. उनका आरोप है कि उनकी पुत्री से शाहरुख नाम के युवक ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के जरिए संपर्क किया था. आरोपी युवक ने खुद को आशीष बताकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे लड़की को अपने जाल में फंसा लिया.
एसपी सिटी रण विजय कुमार सिंह ने आगे बताया कि जब पीड़िता को युवक की असली पहचान का पता चला तो आरोपी शाहरुख ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया. महिला ने आशीष नाम बताकर, बात करने वाले शाहरुख पर आरोप है कि युवक ने उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उस पर शादी का दबाव बनाया. इसके साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था.
पुलिस मामले में डिजिटल सबूतों को भी खंगाला रही है
पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी युवक गजरौला का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों को भी खंगाला जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
KGMU परिसर में बनी मजारों को तोड़ने वाले नोटिस पर भड़के मदनी अब सच्चाई आई सामने-3081913



