राज्य

राजस्थान में कांग्रेस ने किया जिलाध्यक्षों का ऐलान, सुनील शर्मा को सौंपी जयपुर की कमान

राजस्थान में संगठन सर्जन अभियान के तहत कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है. इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा को जयपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सुनील शर्मा लोकसभा चुनाव के समय काफी चर्चाओं में आए थे. 

दरअसल, सुनील शर्मा जयपुर डायलॉग से जुड़े रहे हैं और लोकसभा चुनाव में उनके टिकट दिए जाने को लेकर जमकर विरोध हुआ था. इसके बाद उनका टिकट काट दिया गया था. 

जयपुर में सुनील शर्मा के अलावा वीरेंद्र गुर्जर को झालावाड़, हंसराज मीणा को बारां और दिग्विजय सिंह पूरावत को प्रतापगढ़ शहर का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है.

राजस्थान के अलावा पंजाब के दो जिलों में भी कांग्रेस ने अध्यक्षों का ऐलान किया है. पार्टी ने मनसा और मलेरकोटला में अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इसमें मनसा से कुलवंत राय सिंगला और मलेरकोटला से निशात अख्तर को जिला अध्यक्ष बनाया है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!