Baramati Plane Crash: बड़े भाई अजित पवार के निधन के बाद सुप्रिया सुले पर टूटा दुखों का पहाड़, एक शब्द ने सब कुछ कह दिया

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार, 28 जनवरी 2026 को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें एनसीपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को लेकर आ रहा विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. DGCA के मुताबिक, विमान में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हुई है. हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार भी नहीं रहे. हादसा सुबह के समय रनवे के नजदीक हुआ.
सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया
इस हादसे की खबर सुनते ही अजित पवार की बहन और एनसीपी से राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले तुरंत दिल्ली से ही बारामती के लिए रवावा हो गई. उन्होंने मीडिया से तो अब तक कुछ भी नहीं कहा लेकिन एक प्रतिक्रिया सामने आई है. सुत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर अंग्रेजी शब्द डिवास्टेटेड (Devastated) लिखकर अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की.
Delhi: NCP(SP) MP Supriya Sule left her Delhi residence pic.twitter.com/rNq8ixrQZM
— IANS (@ians_india) January 28, 2026
नेताओं की बारामती रवाना
सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं और रिश्ते में अजित पवार की बहन लगती हैं. एनसीपी विभाजन के बाद रिश्तों में दूरी आई थी, लेकिन हाल के महीनों में पारिवारिक संबंध फिर से सामान्य होते दिख रहे थे. इस हादसे की जानकारी मिलते ही अजित पवार के चाचा और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार और डिप्टी सीएम व शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे भी बारामती के लिए निकल चुके हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां इलाके को सील कर जांच की तैयारी में जुट गई हैं. पायलटों की आखिरी बातचीत और फैसलों को समझने के लिए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की समीक्षा की जाएगी, जबकि पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच आधिकारिक बातचीत की भी जांच की जाएगी.
#WATCH | Mumbai | NCP-SCP chief Sharad Pawar, along with his wife, Pratibha Pawar, leaves for Baramati from their Mumbai residence, Silver Oaks. pic.twitter.com/4LseVAKflF
— ANI (@ANI) January 28, 2026



