राज्य

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, सामने आया विमान हादसे का वीडियो

महाराष्ट्र के बारामती जिले में डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है. वे बारामती दौरे पर थे. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान उनके प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आई, जिसकी वजह से प्लेन पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया और अचानक क्रैश हो गया. हादसे का वीडियो बेहद डरावना है. हर तरफ धुएं का गुबार दिख रहा है. 

हादसे का वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि खबर अच्छी नहीं है. फिलहाल, घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. पूरा महाराष्ट्र अजित पवार की सलामती की कामना कर रहा है. 

शरद पवार के घर पहुंचने लगे लोग

अजित पवार के निधन की खबर के बाद से महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में शोक की लहर है. दिल्ली में शरद पवार के घर, 6 जनपथ पर लोगों का आना शुरू हो गया है. अजित पवार के दोस्त-रिश्तेदार, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, बहन सुप्रिया सुले सभी दिल्ली के आवास पर मौजूद हैं, लेकिन शरद पवार फिलहाल मुंबई में हैं. सुप्रिया सुले कुछ ही देर में मुंबई के लिए रवाना होने वाली हैं. 

बारामती के लोकप्रिय नेता रहे अजित पवार

अजित पवार महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र के एक बेहद प्रभावशाली और लोकप्रिय राजनीतिक नेता रहे हैं. वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से बारामती विधानसभा सीट से लगातार जीतते आए हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और वोटबैंक बहुत मजबूत माना जाता है.

बारामती दशकों से पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ रहा है, जिसमें शरद पवार, सुप्रिया सुले और अजित पवार सभी की राजनीतिक मौजूदगी शामिल रही है. यही वजह है कि इलाके के मतदाता कई वर्षों से पवार परिवार के नेताओं को ही वोट दे रहे हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!