यूपी में अलंकार अग्निहोत्री के बाद प्रशांत सिंह का इस्तीफा, कहा- सीएम योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. प्रयागराज के माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बीते दिनों बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया था. अब एक और अफसर ने नौकरी छोड़ दी है.
सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना दो पन्नों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है. अपने बयान में प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं. उनका कहना है कि शंकराचार्य द्वारा सीएम योगी पर की गई अभद्र टिप्पणी से वह गहरे आहत थे.
गोरखपुर BJP विधायक ने UGC को बताया ‘खलनायक’, कहा- ‘ये हिटलरशाही नहीं, रौलट एक्ट’
उन्होंने कहा, ‘जिस प्रदेश का नमक खाता हूं, जिस प्रदेश से मुझे सैलरी मिलती है, मैं उसका पक्षधर हूं. सीएम योगी लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं, उनका अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता.’ उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह मानसिक रूप से व्यथित थे. साथ ही कहा कि जब उनका इस्तीफा मंजूर हो जाएगा तो वह अपने निजी संसाधनों से सामाजिक कार्यों में जुट जाएंगे.



