राज्य

समस्तीपुर: सरस्वती विसर्जन कर लौट लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई लोग दबे, दो बच्चों की मौत 

बिहार के समस्तीपुर जिले से हादसे की बड़ी खबर आ रही है. यहां पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कर लौटने के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक नियंत्रण खोकर पलट गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं. 

कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए. हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. सभी घायलों का कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. 

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर डाला में बीती रात (रविवार, 25 जनवरी) का है. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!