राज्य

गुजरात: अमरेली में रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर और सीमेंट के पोल, ट्रेन पलटाने बड़ी साजिश नाकाम

गुजरात के अमरेली जिले में रेल पटरी पर पत्थर और सीमेंट के खंभे रखकर एक यात्री ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश को नाकाम कर दिया गया. लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए वरना बड़ा हादसा हो सकता था. 

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की शाम को खिजड़िया जंक्शन और चितल रेलवे स्टेशन के बीच उस समय घटी जब भावनगर-पोरबंदर यात्री ट्रेन (59560) खिजड़िया गांव से गुजर रही थी.

दुर्घटना के इरादे से रखे पत्थर!

उन्होंने बताया कि लोको पायलट ने पटरी पर रखे पत्थर और सीमेंट के खंभे देखे, जो स्पष्ट रूप से दुर्घटना कराने के इरादे से रखे गए थे, और उसने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे एक संभावित हादसा टल गया. रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की.

बड़ी दुर्घटना टली 

अमरेली के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने कहा, “एक बड़ी दुर्घटना टल गई है. यह स्थानीय बदमाशों का कृत्य प्रतीत होता है.” पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!