खेल

IND vs NZ 1st T20I: नागपुर में पहले टी-20 मैच में बन गए इतने सारे रिकॉर्डस, जानिए सबके बारे में

IND vs NZ 1st T20I: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया था. यह स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है. जवाब में कीवी टीम 190 रन तक ही पहुंच सकी. इस मुकाबले में भारत की जीत की नींव रखी अभिषेक शर्मा ने,  जिन्होंने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा T20 स्कोर

नागपुर में बनाया गया 238/7 रन का स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का हाईएस्ट टी-20 टोटल है.  इससे पहले भारत ने 2023 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234/4 रन बनाया था. अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 5 बार 200 प्लस रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के बड़े T20 स्कोर

21 जनवरी 2026 (नागपुर) – 238/7 , भारत जीता

1 फरवरी 202 (अहमदाबाद) – 234/4, भारत जीता

10 फरवरी 2019 (हैमिल्टन) –  208/6, भारत हारा

24 जनवरी 2020 (ऑकलैंड) – 204/4, भारत जीता

 सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का 100वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला. उन्होंने यह उपलब्धि अपने डेब्यू के सिर्फ 1774 दिनों में हासिल की, जो फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेज है. इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबर आजम (पाकिस्तान) ने 2410 दिनों में बना लिया था.   

100 T20 खेलने में लगे दिन

सूर्यकुमार यादव (भारत) – 1774 दिन

बाबर आजम (पाकिस्तान) – 2410 दिन

अभिषेक शर्मा की न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज T20 फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे तेज टी-20 अर्धशतक लगाया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 50 रन पूरे किए. 

इससे पहले यह रिकॉर्ड

केएल राहुल (ऑकलैंड, 2020) – 23 गेंद

रोहित शर्मा (हैमिल्टन, 2020) – 23 गेंद
के नाम था.

25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अब टी-20 में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 8 बार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है. 

25 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी (T20)

अभिषेक शर्मा – 8 बार

फिल सॉल्ट – 7 बार

सूर्यकुमार यादव – 7 बार

एविन लुईस – 7 बार

 अभिषेक शर्मा ने चौथी बार एक पारी में 8+ छक्के लगाए

अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में चौथी बार एक पारी में 8 या उससे ज्यादा छक्के जड़े. अब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 प्लस सिक्स वाली पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत के लिए 8+ छक्कों वाली पारियां (T20I)

अभिषेक शर्मा – 4 पारियां

रोहित शर्मा – 3 पारियां

संजू सैमसन – 3 पारियां

अभिषेक शर्मा के 5000 T20 रन पूरे

इस मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट (इंटरनेशनल + लीग क्रिकेट) में अपने 5000 रन पूरे कर दिए हैं. जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!