BMC Mayor Election 2026 Live: बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं में मेयर रिजर्वेशन की लॉटरी कुछ देर में, फिर शुरू होगी नई रेस

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई घर बांद्रा के बाहर भारतीय जनता पार्टी की औरसे बीएमसी चुनाव जीत का एक बैनर लगाया गया. इसमें लिखा था, मराठी जीता, मुंबईकर जीता, हमारा हिंदुत्व और विकास जीता. धन्यवाद मुंबई, धन्यवाद महाराष्ट्र.कुछ दिन पहले हुए बीएमसी चुनावों में शिवसेना यूबीटी और एमएनएस ने मराठी भाषा, हिंदुत्व को लेकर प्रचार किया था और कहा था कि भाजपा की योजना मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की है. कहा गया था कि मुंबई का मेयर महाराष्ट्र का कोई मराठी व्यक्ति होगा, लेकिन कुछ भाजपा वालों ने कहा कि मेयर उत्तर भारतीय होगा, लेकिन उनकी बात शिवसेना यूबीटी एमएनएस ने इलेक्शन में एजेंडा बना लिया . लेकिन हालांकि अब ऐसा लगता है कि भाजपा ने शिवसेना यूबीटी और एमएनएस को जवाब देने के लिए मातोश्री के बाहर इस तरह के कड़वे संदेश वाले बैनर लगाने का दौरा चालू किया है.



