पंजाब में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, मान सरकार ने 20 IAS, 6 PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

पंजाब सरकार ने बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसमें 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. आदेशों के अनुसार, IAS अधिकारी आदित्य देचलवाल को रूपनगर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है.
विजय नामदेव राव को वित्त विभाग का सचिव और अनिवासी भारतीय मामलों के विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है. सीनियर IAS अधिकारी अजीत बालाजी जोशी को नगर निगम चुनावों को देखते हुए एक अहम पद, चुनाव (स्थानीय निकाय विंग) का सचिव नियुक्त किया गया है.
Punjab IAS-PCS Transfer: यहां देखें पूरी लिस्ट-
Punjab IPS Transfer: आईपीएस अधिकारियों के भी हुए थे ट्रांसफर
इससे पहले राज्य सरकार ने मंगलवार को पंजाब पुलिस के सीनियर रैंक में फेरबदल का आदेश दिया. इसके तहत कई IPS अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई थी.
2003 बैच के IPS अधिकारी सुखचैन सिंह, जो पहले हेडक्वार्टर में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर थे, उन्हें पंजाब का नया IGP, इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है. इससे पहले, DGP पीके सिन्हा के पास इंटेलिजेंस यूनिट का अतिरिक्त प्रभार था. सिन्हा पंजाब के डायरेक्टर-विजिलेंस ब्यूरो बने रहेंगे.
इस फेरबदल में अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में नरेश अरोड़ा (1994 बैच) शामिल हैं, जिन्हें अब स्पेशल DGP, मानवाधिकार, पंजाब, चंडीगढ़ बनाया गया है, साथ ही वे DGP-PSHRC के पद पर भी बने रहेंगे.
डॉ. कौस्तुभ शर्मा का भी ट्रांसफर
एसएस श्रीवास्तव (1994 बैच), जो पहले स्पेशल DGP, सुरक्षा, पंजाब थे, उन्हें स्पेशल DGP, हेडक्वार्टर, चंडीगढ़ में ट्रांसफर कर दिया गया है. डॉ. कौस्तुभ शर्मा (2001 बैच), जो पहले ADGP, मानवाधिकार, पंजाब, चंडीगढ़ थे, अब ADGP, सुरक्षा, पंजाब, चंडीगढ़ बन गए हैं.
संदीप गोयल (SPS:2011), DIG, बॉर्डर रेंज, अमृतसर, को DIG, AGTF-2, लुधियाना के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है, साथ ही वे DIG, बॉर्डर रेंज, अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे. मनिंदर सिंह (2019 बैच), SSP रोपड़, SSP रोपड़ के पद पर बने रहने के साथ-साथ AIG, वेलफेयर, पंजाब भी बन गए हैं. कंवलदीप सिंह, जो पहले AIG, अपराध, जांच ब्यूरो, पंजाब, चंडीगढ़ थे, उन्हें AIG, कार्मिक-1 में ट्रांसफर कर दिया गया है.



