देश

‘सिर्फ करप्शन ही समस्या नहीं, बल्कि समाज में…’, ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के कार समेत डूबने से मौत होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि समस्या सिर्फ भ्रष्टाचार ही नहीं है, बल्कि समाज में जड़ें फैलाती लालच की वो लत भी है, जो भारतीय शासन की जवाबदेही निगल गई है.

उन्होंने कहा, ‘भारत में लालच और अन्य जीवों के प्रति असम्मान की एक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके कारण सभी सीमाएं टूट चुकी हैं. हमें जो पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और हमारे चारों ओर जो ढहता हुआ बुनियादी ढांचा दिखाई देता है, वो इसी लालच का नतीजा है. युवराज मेहता की मौत इसी संस्कृति का सीधा परिणाम है.’

हमारी प्रतिक्रिया तय करेगी, हम कैसा समाज चाहते हैं- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘लोगों की मौत, दर्द और तकलीफ पर हम किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, यही तय करेगा कि हम किस तरह का समाज चाहते हैं. हमें यह समझने की बहुत जरूरत है कि दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करने का नतीजा यह होता है कि आखिर में आपके साथ ही बुरा व्यवहार ही किया जाएगा.‘

NDRF ने हादसे के तीन दिन बाद पानी में से निकाली कार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 के पास एक दर्दनाक हादसे में कार समेत डूबने से हुई थी. इस हादसे के घटने के तीन दिन बाद एनडीआरएफ की टीम ने मृतक युवराज मेहता की कार को पानी से बाहर निकाला. युवराज की कार की हालत पिछले तीन दिनों से पानी के अंदर रहने से काफी खराब हो गई. कार के सभी शीशे चकनाचूर हो गई और उसका सनरूफ में टूट गया.

वहीं, घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद तीन सदस्यीय SIT का गठन किया गया है. एसआईटी ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) से मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः केरल बस छेड़छाड़ मामला: आरोपी की आत्महत्या के बाद सामाजिक बहस तेज, वीडियो पोस्ट करने वाली महिला पर केस दर्ज

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!