बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, गांधी परिवार से लेकर कई राज्यों के सीएम शामिल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। सत्ता की दौड़ में आगे रहने के लिए पार्टियाँ जनता के बीच लोकलुभावन वादे कर रही हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राज्य में चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।इन प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। ये सभी नेता बिहार में रोड शो, जनसभाएँ और प्रचार अभियान चलाकर पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाएँगे।
महिलाओं के बीच प्रियंका और सोनिया गांधी पर रहेगा फोकस
सूची में शामिल सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका फोकस महिला मतदाताओं को साधने पर रहेगा। हाल ही में राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” में प्रियंका गांधी ने भी भाग लिया था और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना था।
कई राज्यों के मुख्यमंत्री संभालेंगे प्रचार की कमान
बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर के अनुसार, पहले चरण के लिए जारी इस लिस्ट में कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हैं। इनमें केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता प्रमुख हैं।राजस्थान से अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की पूरी सूची
1. मल्लिकार्जुन खरगे
2. सोनिया गांधी
3. राहुल गांधी
4. केसी वेणुगोपाल
5. प्रियंका गांधी वाड्रा
6. सुखविंदर सिंह सुखु
7. अशोक गहलोत
8. भूपेश बघेल
9. दिग्विजय सिंह
10. अधीर रंजन चौधरी
11. मीरा कुमार
12. कृष्णा अल्लावरु
13. सचिन पायलट
14. रणदीप सिंह सुरजेवाला
15. सैयद नासिर हुसैन
16. चरणजीत सिंह चन्नी
17. गौरव गोगोई
18. तारिक अनवर
19. मोहम्मद जावेद
20. अखिलेश प्रसाद सिंह
21. मनोज राम
22. अलका लंबा
23. कन्हैया कुमार
24. पवन खेड़ा
25. इमरान प्रतापगढ़ी
26. शकील अहमद
27. जीतू पटवारी
28. सुखदेव भगत
29. राजेश कुमार राम
30. शकील अहमद ख़ान
31. मदन मोहन झा
32. अजय राय
33. जिग्नेश मेवानी
34. रंजीत रंजन
35. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
36. अनिल जयहिंद
37. राजेंद्र पाल गौतम
38. फुरकान अंसारी
39. उदय भानु चिब
40. सुबोध कांत सहाय
6 और 11 नवंबर को होगा मतदान, 14 को मतगणना
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर को समाप्त हुई थी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन कल यानी 20 अक्टूबर को पूरा हुआ।महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जबकि एनडीए गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।