आजमगढ़

Azamgarh news:जिलाधिकारी ने वृद्धजनों के साथ मनाया दीपावली का पर्व

आजमगढ़ 20 अक्टूबर:जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर वृद्धजन आवास, बघौरा इनामपुर, निज़ामाबाद आजमगढ़ में वृद्ध जनों के बीच जाकर दीपावली मनाई तथा बधाई दी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने वृद्धजनों मे मिष्ठान, फल, कपड़े, ऊनी टोपी, बेडशीट आदि का वितरण किया।जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली दीपों का त्यौहार है और दीप की रौशनी चारो तरफ जाती है, चाहे वह गरीब का घर हो या अमीर का घर, दीप की रौशनी कम या ज्यादा नहीं होता है। उन्होंने कामना किया कि दीपवाली के पर्व पर सबके घर मे रौशनी हो एवं खुशियाँ आये। उन्होंने कहा कि आज यहाँ आकर दीपवाली का पर्व वृद्धजनों के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखकर लगा कि आज दिन सफल हो गया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा बताई गयी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जायेगा।जिलाधिकारी ने समर्थ जनों से अपील किया कि अपने आस-पास के गरीब व्यक्तियों के बीच जाकर पर्व को मनाएं तथा अपनी खुशियां बांटे तभी हमारा पर्व मनाना सफल होगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा वृद्धजनों के हित मे बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी वृद्धजनों के प्रति अति संवेदनशील हैं। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धजनों से भोजन, ईलाज आदि के बारे मे भी जानकारी लिया। वृद्ध आश्रम में कुल 38 महिला तथा 47 पुरुष रहते हैं

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!