राज्य

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, करणी सेना के नाम पर दो युवक हिरासत में

रायबरेली, उत्तर प्रदेश:
                            पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली के मोटल चौराहे पर उस समय हमला हुआ जब वे एक स्वागत कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। दो युवकों ने उन पर हमला किया, जिनका कहना था कि यह हमला स्वामी प्रसाद की सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों के कारण किया गया।

घटना के तुरंत बाद, स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
सीओ सदर अमित सिंह के अनुसार, अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा और मामले की जांच की जा रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस हमले की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह “करणी सेना के नाम पर कीड़े-मकोड़ों की हरकत” है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी विवादित टिप्पणियों के चलते अक्सर विवादों में रहते हैं, और यह घटना एक बार फिर उनके बयानों को सुर्खियों में ले आई है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!