तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की 35-लाख की संपत्ति कुर्क:पत्नी के नाम पर अर्जित संपत्ति पर गैंगस्टर में कार्रवाई, अब तक 87.20 लाख की संपत्ति जब्त

Nov 09, 2026 - 19:27
0
तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की 35-लाख की संपत्ति कुर्क:पत्नी के नाम पर अर्जित संपत्ति पर गैंगस्टर में कार्रवाई, अब तक 87.20 लाख की संपत्ति जब्त
फतेहपुर पुलिस ने हठगांव तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू की 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल 87 लाख 20 हजार 309 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। सोमवार को एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पत्नी के नाम पर अर्जित संपत्ति कुर्क पुलिस के अनुसार, थाना हथगांव क्षेत्र के अखरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़े सुरेश सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की गई। सोमवार शाम करीब 6 बजे संयुक्त टीम ने संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया कि सुरेश सिंह ने यह संपत्ति अपनी पत्नी ममता सिंह के नाम पर अवैध रूप से अर्जित की थी। इसकी मौजूदा अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गई। इसके प्रबंधन के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट खागा को प्रशासक और रिसीवर नियुक्त किया गया है। पहले भी 52.20 लाख की संपत्ति हुई थी जब्त पुलिस और प्रशासन के रिकॉर्ड के मुताबिक, इससे पहले इस मामले में 52 लाख 20 हजार 309 रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई थी। सोमवार की कार्रवाई के बाद कुल जब्त संपत्ति की कीमत बढ़कर 87 लाख 20 हजार 309 रुपये हो गई है। गैंग के अन्य सदस्यों पर भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ प्रदेश सरकार की नीति के तहत की गई है। सुरेश सिंह के अलावा गैंग के सदस्य पीयूष सिंह, भूपेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, ज्ञान सिंह उर्फ विपुल और विवेक कुमार उर्फ पाठक के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User