सिलेंडर फटने से झुलसी महिला ने दम तोड़ा:3 बहनों समेत 12 लोग झुलस गए थे, झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
झांसी से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा में CNG सिलेंडर फटने से झुलसी महिला ने झांसी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 3 दिन से उसका इलाज चल रहा था। 6 नवंबर को वह अपने मायके में थी। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद आग लग गई और फिर विस्फोट हो गया था। इसमें रूबी समेत एक ही परिवार के 12 लोग घायल गए थे। इलाज के दौरान रूबी (33) ने दम तोड़ दिया। घटना ओरछा के स्टेशन मोहल्ले में हुई थी। 3 साल पहले हुई थी शादी रूबी (33) ओरछा के स्टेशन मोहल्ला की रहने वाली थी। उसकी शादी लगभग 3 साल पहले झांसी के शिवाजी नगर के पास डडियापुरा निवासी शहाबुद्दीन से हुई थी। पति ने बताया कि 20 दिन पहले रूबी अपने पिता के साथ मायके गई थी। जहां पर उसकी 3 बहनें भी अपने बच्चों को लेकर पहुंच गई थी। सभी को एक शादी में जाना था। 6 नवंबर को सीएनजी सिलेंडर में गैस रिसाव होने के बाद ब्लास्ट हो गया था। इसमें रूबी, उसकी 3 बहनें जूली, शहनाज, नीलोफर, पिता खलील, शहनाज के पति एजाज, समीर, 4 बच्चे समेत 12 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। हालात नाजुक होने पर सोमवार को नीलोफर, खलील और समीर को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)