पिता का कत्ल करने वाला बेटा पुलिस ने जेल भेजा:गाजियाबाद में प्रेमिका के साथ देखने पर पिता ने 5 दिन पहले की थी पिटाई, दाव से 9 वार किए

Nov 09, 2026 - 14:11
0
पिता का कत्ल करने वाला बेटा पुलिस ने जेल भेजा:गाजियाबाद  में प्रेमिका के साथ देखने पर पिता ने 5 दिन पहले की थी पिटाई, दाव से 9 वार किए
गाजियाबाद के लोनी में 22 साल के बेटे ने 7 नवंबर को अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। आज पुलिस ने आरोपी बेटे को जेल भेज दिया। बेटे ने पुलिस से कहा कि मुझे पिता की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पिता आए दिन मारपीट कर मुझे बेइज्जत करते थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मरने वाले मोहम्मद इरफान के शरीर पर धारदार हथियार के 9 निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाए गए। यह है पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के आशियाना सिटी स्थित अशोक विहार निवासी इरफान अहमद (59 साल) फेरी लगाने का काम करते थे। 7 नवंबर की सुबह 22 साल के बेटे उमर उर्फ शाहवेज ने अपने पिता के साथ मारपीट की, उसके बाद धारदार दांव से पिता को कई वार किए। परिवार में उनकी पत्नी, सात बेटियां और एक बेटा था। हत्या करने वाला उमर परिवार में इकलौता बेटा था। इनमें से पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अविवाहित हैं। प्रेमिका के साथ देख लिया था उमर पुलिस को पूछताछ में उमर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती से अफेयर चल रहा था। हत्या से पांच दिन पहले पिता ने बेटे उमर को इसी लड़की के साथ देख लिया था। जिस पर पिता ने बेटे उमर की पिटाई की थी। उमर ने बताया कि मेरे पिता बहनों के सामने भी मुझे बेइज्जत कर ताने देते थे। बहन के साथ पिटाई से आहत होकर हत्या करने की प्लानिंग बनाई। जिसने बाजार से दांव खरीदा और पिता की हत्या की। हत्या कर दिल्ली भागना चाहता था उमर 7 नवंबर की तड़के करीब 3:15 बजे इरफान अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बेटे ने सोते समय उनके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में चीख-पुकार मचने पर परिजनों ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद पड़ोसी ने रात करीब 3:30 बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मरने वाले इरफान की बड़ी बेटी चांदनी ने ही अपने इकलौते भाई उमर उर्फ शाहवेज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User