मेरठ में 148 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:हेड कॉन्स्टेबल, महिला कर्मियों और उर्दू अनुवादकों की नई तैनाती; देखिए लिस्ट

Nov 19, 2026 - 12:21
0
मेरठ में 148 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:हेड कॉन्स्टेबल, महिला कर्मियों और उर्दू अनुवादकों की नई तैनाती; देखिए लिस्ट
मेरठ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने 148 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। उन्हें जिले के अलग-अलग थानों, पुलिस लाइनों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है। तबादला आदेश में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, महिला हेड कांस्टेबल और उर्दू अनुवादकों के नाम शामिल हैं। पुलिसकर्मियों की तय तैनाती अवधि पूरी होने के बाद यह फेरबदल किया गया। परतापुर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर, सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड, सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, कंकरखेड़ा, दौराला, सरधना, जानी, मवाना, हस्तिनापुर, गंगानगर और परीक्षितगढ़ समेत कई जगहों पर नई तैनाती की गई है। कुछ कर्मचारियों को यूपी-112 और अन्य पुलिस इकाइयों में भी भेजा गया है। महिला पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और इलाकों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उर्दू अनुवादकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। सूची के आखिरी हिस्से में कोतवाली, लिसाड़ी गेट, नौचंदी, मेडिकल और कंकरखेड़ा समेत कई जगहों पर उनकी नई तैनाती दर्ज है। लिस्ट देखिए-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User