राजनीति

केरल CM के नाम का आज ऐलान कर सकती है कांग्रेस, तमिलनाडु में आज विजय की ‘अग्नि परीक्षा’

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है. कांग्रेस काफी विचार-विमर्श के बाद आज मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के 5 पूर्व अध्यक्ष, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के संयोजक, केपीसीसी अनुशासन समिति के प्रमुख और तीन कार्यकारी अध्यक्ष ने कल राहुल गांधी से मुलाकात कर केरल के मुख्यमंत्री के चयन पर चर्चा की.

7 नेताओं ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के नाम का समर्थन किया, जबकि 2 नेताओं के मुरलीधरन और वीएम सुधीरन ने वीडी सतीशान का समर्थन किया और एक नेता तटस्थ रहे. हालांकि पार्टी ने अभी तक नाम की घोषणा नहीं की है. केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने मंगलवार को वेटिकन में पोप के चुनाव की प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए कहा कि जल्द ही सफेद धुआं देखने को मिल सकता है.

तमिलनाडु विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट 
तमिलनाडु में शपथ लेने और सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) को आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ेगा. विजय को विधानसभा में विश्वास मत के माध्यम से बहुमत साबित करना होगा, क्योंकि उन्होंने छोटी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई है, जो मुश्किल से बहुमत के आंकड़े तक पहुंच पाई है. 

एआईएडीएमके में बवाल
विजय के फ्लोर टेस्ट से एआईएडीएमके में बवाल मच गया है क्योंकि पार्टी के एक गुट ने विजय का समर्थन करने का फैसला किया है और यह दावा भी किया है कि उनके पास पार्टी के ज्यादातर विधायक हैं. वरिष्ठ नेताओं सी.वी. शनमुगम और एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाले एआईएडीएमके के बागी गुट का दावा है कि पार्टी के 47 विधायकों में से लगभग 30 उनके साथ हैं. पार्टी के राज्यसभा सांसद आई.एस. इनबादुराई ने मंगलवार को कहा कि आधिकारिक व्हिप के विरुद्ध कार्य करने वाले किसी भी विधायक को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

केरल में CM घोषित होने में देरी से UDF परेशान
पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन में देरी से यूडीएफ की जीत की चमक फीकी पड़ती जा रही है. इसके कारण पार्टी कार्यकर्ता और विधायक जनता के सामने आने से बच रहे हैं. कोंडोट्टी विधानसभा सीट से निर्वाचित आईयूएमएल विधायक ने मंगलवार को ये बात कही. कोंडोट्टी से निर्वाचित विधायक टीवी इब्राहिम ने एक चैनल को बताया कि वे जहां भी जाते हैं, लोग उनसे पूछते हैं कि मुख्यमंत्री का चयन कब होगा और उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है.

ये भी पढ़ें 

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, आधा कर दिया अपना काफिला, SPG को आदेश 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!