Assembly Polls 2026: तमिलनाडु में कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग, कहां सबसे कम? ये रही पूरी लिस्ट

- भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने चुनाव आयोग की तैयारियों की सराहना की।
Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान पूर्ण हो चुका है. तमिलनाडु में चुनावी त्योहार का रंग हर मतदाता के चेहरे पर नजर आया, फिर चाहे वह पुरुष हो, महिला हो, बुजुर्ग हो, दिव्यांग हो या पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले युवा हो.
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद इसे ऐतिहासिक चुनाव कहा है. उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज्यादा चुनावी प्रतिशत इस बार के चुनाव में दिखा है. चुनाव आयोग बंगाल और तमिलनाडु के हर वोटर को सलाम करता है.’
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु चुनाव के जारी किए आंकड़े
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में इस बार 84.69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं, जिसमें पुरुषों की संख्या 83.57 प्रतिशत, महिलाओं की संख्या 85.76 प्रतिशत और थर्ड जेंडर की 60.49 प्रतिशत मतदाता शामिल हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु के कुल 5.73 करोड़ मतदाताओं में से 2.80 करोड़ पुरुष मतदाता, 2.93 करोड़ महिला मतदाता और 7,728 थर्ड जेंडर के वोटर शामिल हैं.
कुल मतदान केंद्रों पर देरी से शुरू हुई थी वोटिंग
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्य के कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में तकनीकी खराबी देखने को मिली, जिसके कारण वोटिंग शुरू होने में थोड़ी देरी हुई. बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना पर चुनाव अधिकारियों ने तुरंत प्रभावी कदम उठाए, ताकि वोटिंग प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के हो सके. इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथों के बाहर कतारों में लगे रहे.
तमिलनाडु में कितने बजे क्या रहा मतदान का आंकड़ा?
हालांकि, कुछ मशीनों में आई दिक्कतों के बावजूद तमिलनाडु में चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 17.69 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी. वहीं, सुबह 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 37.56 प्रतिशत हो गया था. दोपहर 3 बजे तक 70 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक तमिलनाडु के 82.24% मतदाता अपना वोट डाल चुके थे.
यह भी पढे़ंः ‘मुसलमान TMC की निजी संपत्ति नहीं’, आसनसोल में कार पर हमले के बाद भड़कीं बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल
भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने की EC की तारीफ
तमिलनाडु में जारी मतदान के दौरान मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपना वोट डाला. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव आयोग की तैयारियों की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव के लिए बहुत अच्छी तैयारियां की हैं. उन्होंने सुरक्षित मतदान सुनिश्चित किया है. SIR की वजह से करीब सभी फर्जी वोट हटा दिए गए हैं.’
SIR के दौरान कितने नाम हटाए गए, कुल मतदाता कितने?
तमिलनाडु में मुख्य चुनावी मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम यानी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के बीच है. राज्य में एक ही चरण मतदान हुआ, जिसमें 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता 4,000 से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु में एसआईआर प्रक्रिया से पहले कुछ 6.41 करोड़ मतदाता थे. SIR के दौरान राज्य के वोटर लिस्ट से 1.02 करोड़ यानी 15.85 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटा दिए गए और मतदाताओं का आंकड़ा 5.67 करोड़ रह गया. हालांकि, SIR में वोटरों को सत्यापित करने की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद करीब 6 लाख मतदाताओं के नाम फिर से बहाल किए गए और तमिलनाडु में कुल वोटरों की संख्या 5.73 करोड़ से ज्यादा हुई.
यह भी पढे़ंः बंगाल में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला! बोले- अब खेला खत्म, विकास करने का वक्त शुरू



