खेल

IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास

जोफ्रा आर्चर ने इंडियन प्रीमियर लीग में नया इतिहास लिख दिया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मेडन ओवर फेंककर नया कीर्तिमान रचा. IPL में पहले भी कई सारे गेंदबाज मेडन ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन आर्चर ने कुछ खास करके दिखाया है. आर्चर IPL के इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने निकोलस पूरन के सामने मेडन ओवर फेंका हो.

निकोलस पूरन साल 2019 से लगातार आईपीएल में खेल रहे हैं, 1400 से अधिक गेंदों का सामना कर चुके हैं और उनके नाम 2300 से अधिक रन हैं. मगर अब तक के इतिहास में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं था, जिसने पूरन के सामने मेडन ओवर किया हो. मगर राजस्थान रॉयल्स के आर्चर ने ऐसा कर दिखाया है.

जोफ्रा आर्चर ने यह कीर्तिमान IPL 2026 के 32वें मैच में रचा. पारी के पांचवें ओवर में आर्चर गेंदबाजी करने आए. निकोलस पूरन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और आर्चर की तेजतर्रार गेंदों के सामने वो पूरी तरह संघर्ष करते दिखे. आर्चर के IPL करियर का यह कुल चौथा मेडन ओवर रहा. आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में उन्होंने राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे नामी गेंदबाजों की बराबरी कर ली है.

21 करोड़ी निकोलस पूरन की खराब फॉर्म जारी

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी से 21 करोड़ रुपये की सैलरी लेने वाले निकोलस पूरन के लिए अब तक IPL 2026 बहुत खराब रहा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 25 गेंद में 22 रन बनाए. वो अब तक 7 पारियों में केवल 73 रन बना सके हैं. पूरन की फॉर्म का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान के खिलाफ बनाए गए 22 रन, इस सीजन में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी अचानक क्यों नहीं बना पा रहे रन? दिग्गज ने सबसे बड़ी गलती बताकर खोली पोल

क्या हार्दिक पांड्या के साथ रिश्ते बिगड़ गए हैं? भाई क्रुणाल पांड्या ने दिया ऐसा जवाब; सब रह गए हैरान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!