देश

Telangana: बेटी की गलती पर खौफनाक सजा! पिता ने जंगल में ले जाकर की बेरहमी से पिटाई

Telangana Crime News: तेलंगाना के मंचेरियल जिले के मंदामर्री इलाके में एक दिल दहला देने वाला वाक्या पेश आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को अपनी बात न मानने से नाराज होकर पिता ने अपनी 6 साल की बेटी को पास के एक वन क्षेत्र में स्थित सोलर प्लांट के पीछे ले गया, जहां उसने बेरहमी से उसे पीटा और डराया. पिता की इस हरकत से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया.

इस घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक चरवाहे ने जब ये सब देखा तो उसने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए आरोपी पिता को रोकने की कोशिश की और सवाल किया. जब मामला बढ़ने लगा और हंगामे की आशंका हुई, तो आरोपी व्यक्ति ने तुरंत अपनी बेटी को बाइक पर बिठाया और वहां से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस समय लड़की डर से कांप रही थी.

आरोपी की पहचान 

यह पूरी घटना मंदामर्री के पास एक सुनसान वन क्षेत्र में स्थित सोलर प्लांट के पीछे घटी, जहां बहुत कम लोगों का आना-जाना होता है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचा कांग्रेस पार्टी से जुड़े सतीश नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है, जो लड़की के पिता हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है कि आखिर एक पिता अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे असल कारण क्या था और इस समय लड़की कहां है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपी पिता के पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!