जंगीपुर में भाजपा को मजबूत करने में जुटे जयनाथ सिंह


आजमगढ़। पश्चिम बंगाल के जंगीपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत आधार दिलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जंगीपुर जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार जनसंपर्क अभियान, बैठकें और संगठनात्मक संवाद को युद्धस्तर पर संचालित कर रहे हैं।जयनाथ सिंह को पार्टी नेतृत्व द्वारा जंगीपुर की सातों विधानसभा सीटों का प्रभारी नियुक्त किया गया है, और वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। वे लगातार जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करते वरिष्ठ भाजपा नेता जय नाथ सिंह
इसी क्रम में बुधवार को जंगीपुर सांगठनिक जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा कोऑर्डिनेटर, प्रभारी एवं प्रवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के संगठन महामंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पहुंच, और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।जयनाथ सिंह का स्पष्ट मानना है कि मजबूत संगठन ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, समर्पण और जमीनी जुड़ाव साफ झलकता है, जो उन्हें एक प्रभावी संगठनकर्ता के रूप में स्थापित करता है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जंगीपुर की सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित हैं।संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ जयनाथ सिंह का नेतृत्व जंगीपुर में भाजपा को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।:जय हिंद!
एडिटर आफताब आलम



