आजमगढ़

आशिकी’ फेम राहुल रॉय अल्ताफ शेख की आगामी फ़िल्म में आएंगे नज़र

लखनऊ उत्तर प्रदेश – सोलापुर जिले के सुपुत्र और पिछले कई वर्षों से शिक्षा की नगरी के रूप में प्रसिद्ध पुणे को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले हिंदी-मराठी फिल्म जगत के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध फिल्म लेखक, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार और अभिनेता अल्ताफ दादासाहेब शेख इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फ़िल्म को लेकर चर्चा में हैं।इसी सिलसिले में उन्होंने सुपरहिट फिल्म आशिकी के मुख्य अभिनेता राहुल रॉय से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आगामी फ़िल्म में साथ काम करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर राहुल रॉय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए फ़िल्म में काम करने के लिए सहमति जताई।राहुल रॉय ने अल्ताफ शेख से बेहद आत्मीयता के साथ मुलाकात की और फिल्म जगत से जुड़े कई विषयों पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान उनका शांत, सरल और प्रभावशाली स्वभाव विशेष रूप से देखने को मिला। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण अनुभव और बारीकियाँ भी साझा कीं।राहुल रॉय ने यह भी कहा कि अल्ताफ दादासाहेब शेख इन्होंने वेडा बी फी, कर्मयोगी आबासाहेब, धारावी कट्टा, कम ऑन विष्णू , जैसे सुपरहिट फिल्म हिंदी-मराठी फिल्म में निर्देशक, लेखक, गीतकार, और अभिनेता के रूप में अब तक जो कार्य किया है, वह सराहनीय है।बताया जा रहा है कि अल्ताफ शेख और राहुल रॉय की यह जोड़ी जल्द ही एक आगामी हिंदी फ़िल्म में साथ नज़र आएगी, जिसे लेकर फिल्म जगत में उत्सुकता का माहौल है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!